Minister Shravan Kumar On Sugar Price Hike: ‘लोग वैसे भी कम चीनी खा रहे’, चीनी के दाम बढ़ने पर इस मंत्री ने दे दिया अजीबो गरीब बयान, हो रहा वायरल

Minister Shravan Kumar On Sugar Price Hike: 'लोग वैसे भी कम चीनी खा रहे', चीनी के दाम बढ़ने पर इस मंत्री ने दे दिया अजीबो गरीब बयान, हो रहा वायरल

Minister Shravan Kumar On Sugar Price Hike: ‘लोग वैसे भी कम चीनी खा रहे’, चीनी के दाम बढ़ने पर इस मंत्री ने दे दिया अजीबो गरीब बयान, हो रहा वायरल

Minister Shravan Kumar On Sugar Price Hike: 'लोग वैसे भी कम चीनी खा रहे', चीनी के दाम बढ़ने पर इस मंत्री ने दे दिया अजीबो गरीब बयान, हो रहा वायरल /image: Social Media

Modified Date: August 21, 2026 / 10:51 am IST
Published Date: August 21, 2026 10:44 am IST
HIGHLIGHTS
  • चीनी के खुदरा दाम कई क्षेत्रों में ₹58 से ₹65 किलो तक पहुंचने की खबर
  • बिहार के मंत्री श्रवण कुमार बोले- लोग वैसे भी कम चीनी खा रहे हैं
  • डायबिटीज का हवाला देकर चीनी महंगी होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने की बात कही

पटना। Minister Shravan Kumar On Sugar Price Hike: महंगाई की मार झेल रही लोगों की मुश्किलें चीनी के बढ़ते दाम ने और बढ़ा दी हैं। रक्षाबंधन से पहले अलग-अलग क्षेत्रों में चीनी के खुदरा दाम 58-65 रुपए (Sugar Price 65 Rupees Per Kg) प्रति किलो तक चढ़ गए हैं। वहीं, चीनी के दाम में बढ़ोत्तरी पर बिहार के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य के मंत्री श्रवण कुमार का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। मंत्री का कहना है कि चीनी के दाम बढ़ने (Sugar Price Today) से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

ज्यादातर लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं… (Sugar Price Increase)

जेडीयू नेता श्रवण कुमार (Shravan Kumar) ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि चीनी की कीमतों को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ऐसे भी चीनी कम खा रहे हैं लोग और ज्यादातर लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं इसलिए चीनी के दाम बढ़ने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। मैं समझता हूं चीनी के दाम बढ़ोतरी से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं।

मिठाईयों के रेट में भी होगी बढ़ोतरी?

Minister Shravan Kumar On Sugar Price Hike रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है ऐसे में शक्कर की बढ़ी हुई कीमतों का असर शक्कर से बनने वाली सारी चीजों और मिठाइयों पर भी पड़ेगा। चीनी के महंगे होने से अब
मिठाईयों के रेट में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.