Ex BJP MLA Sanjay Gupta Video: ‘जो वोट नहीं देगा..उसके पेट में कीड़े पड़ेंगे’, भाजपा पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, वोट नहीं देने वालों को दी अजीबोगरीब बद्दुआ, अब वीडियो हुआ वायरल

Ex BJP MLA Sanjay Gupta Video: 'जो वोट नहीं देगा..उसके पेट में कीड़े पड़ेंगे', भाजपा पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, वोट नहीं देने वालों को दी अजीबोगरीब बद्दुआ, अब वीडियो हुआ वायरल

Ex BJP MLA Sanjay Gupta Video: ‘जो वोट नहीं देगा..उसके पेट में कीड़े पड़ेंगे’, भाजपा पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, वोट नहीं देने वालों को दी अजीबोगरीब बद्दुआ, अब वीडियो हुआ वायरल

Ex BJP MLA Sanjay Gupta Video | Photo Credit: AI

Modified Date: August 21, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: August 21, 2026 10:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • संजय गुप्ता का विवादित बयान
  • वोट न देने वालों पर टिप्पणी
  • सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है

लक्सर: Ex BJP MLA Sanjay Gupta Video हरिद्वार की लक्सर विधानसभा से बीजेपी के पूर्व विधायक संजय गुप्ता अक्सर अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि जो उन्हें वोट नहीं देगा उसके पेट में कीड़े पड़ेंगे।

Ex BJP MLA Sanjay Gupta Video दरअसल, हरिद्वार के लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता अपने जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी समेत कई भाजपा नेता और समर्थक मौजूद रहे। इसी दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।

लेकिन भाषण के दौरान उत्साह में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरा पानी पीकर वोट नहीं दिया तो पेट में कीड़े पड़ेंगे। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी यह बयान चर्चा का विषय बन गई। हालांकि उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही, इसे लेकर समर्थकों की ओर से अलग अलग-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने अपने राजनीतिक कार्यकाल और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को प्रमुखता से रखा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।