ईडी ने टीएमसी की 440 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि के लेन-देन पर रोक लगाई

ईडी ने टीएमसी की 440 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि के लेन-देन पर रोक लगाई

ईडी ने टीएमसी की 440 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि के लेन-देन पर रोक लगाई
Modified Date: July 8, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: July 8, 2026 3:59 pm IST

कोलकाता/नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन के कथित गबन से जुड़े एक मामले में तलाशी अभियान के बाद धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत तृणमूल कांग्रेस की 440 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि के लेन-देन पर रोक के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

अधिकारियों के अनुसार, धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 17(1-ए) के तहत आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 440.42 करोड़ रुपये की यह राशि तृणमूल कांग्रेस के तीन निजी बैंक खातों में जमा है।

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को कोलकाता में पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई। इनमें केयरवेल ग्रुप ऑफ कंपनीज के परिसर भी शामिल थे। यह समूह केयरवेल एविएशन नाम से निजी विमान किराये पर उपलब्ध कराने वाली कंपनी का भी संचालन करता है।

कोलकाता से संचालित इस उड्डयन कंपनी से संपर्क किया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अधिकारियों के अनुसार, ईडी की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच टीएमसी के बैंक खातों से करीब 160 करोड़ रुपये केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी एक अन्य कंपनी को अंतरित किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, आरोप है कि इस कंपनी ने 2023 से 2026 के बीच 82.96 करोड़ रुपये एक नवगठित कंपनी को भी अंतरित किए। जांच में पाया गया कि इस नयी कंपनी के खातों में बड़ी मात्रा में धनराशि भेजी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस राशि में से 112 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एम्ब्रेयर लेगेसी 600 बिजनेस जेट और एक अगस्तावेस्टलैंड 109एसपी हेलीकॉप्टर खरीदने में किया गया।

अधिकारियों का आरोप है कि इन दोनों विमानन परिसंपत्तियों को टीएमसी को किराये पर उपलब्ध कराया गया।

हाल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टीएमसी को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

भाषा आशीष वैभव

वैभव


लेखक के बारे में