श्रावंती ग्रुप मामले की जांच में ईडी ने 284 करोड़ रुपये के धन शोधन का दावा किया; तीन लोग गिरफ्तार
श्रावंती ग्रुप मामले की जांच में ईडी ने 284 करोड़ रुपये के धन शोधन का दावा किया; तीन लोग गिरफ्तार
नयी दिल्ली/हैदराबाद, नौ मई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि श्रावंती ग्रुप के प्रवर्तक दंडमूडी वेंकटेश्वर राव (डी वी राव) और उनके सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन जांच में करीब 284 करोड़ रुपये के व्यापक स्तर पर पर कथित धनशोधन का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी ने बताया कि इस मामले में राव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अदालत ने तीनों को 12 मई तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है।
ईडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसकी जांच गुरुग्राम के एक थाने में दर्ज प्राथमिकी से शुरू हुई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राव द्वारा नियंत्रित डीजेडब्ल्यू इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने धोखाधड़ी करके विभिन्न संस्थाओं से ऋण लिया था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि ईडी की जांच में अब तक पता चला है कि धोखाधड़ी में शामिल कुल ऋण राशि लगभग 58 करोड़ रुपये थी।
ईडी के अनुसार, डीजेडब्ल्यू के लेखा रिकॉर्ड से पता चलता है कि ऋण मूल ऋणदाताओं को चुकाया जा रहा था, लेकिन बैंकिंग आरटीजीएस प्रणाली का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया।
ईडी ने कहा कि आरटीजीएस अनुमति प्रपत्रों में धोखाधड़ी से वास्तविक ऋणदाताओं के नाम दर्ज किए गए थे, लेकिन उनमें कोलकाता स्थित मुखौटा कंपनियों के बैंक विवरण दिए गए थे।
परिणामस्वरूप, ऋण चुकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली रकम कथित तौर पर वैध ऋणदाताओं को लौटाने के बजाय मुखौटा कंपनियों में भेज दी गई।
धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आगे की जांच के परिणामस्वरूप एक और अनुसूचित अपराध दर्ज किया गया और राव द्वारा नियंत्रित श्रावंती एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एसईपीएल) से जुड़ी एक समानांतर धन शोधन जांच शुरू की गई।
धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आगे की जांच में एक और अपराध दर्ज किया गया और राव के नियंत्रण वाली श्रावंती एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एसईपीएल) से जुड़े समानांतर धन शोधन मामले की भी जांच शुरू की गई।
आरोप है कि कई बार समन भेजे जाने के बावजूद डी वी राव फरार रहा और उसने जांच में सहयोग नहीं किया।
ईडी ने आरोप लगाया कि उनके भाई दंडामुडी अवनिंद्र कुमार (डीए कुमार) ने जांच में बाधा डालने में सक्रिय भूमिका निभाई।
भाषा सुरभि धीरज
धीरज

Facebook


