विजयन से जुड़ी ईडी की छापेमारी उन्हें माकपा की आलोचना से बचाने के लिए की गयी: केरल के मंत्री

विजयन से जुड़ी ईडी की छापेमारी उन्हें माकपा की आलोचना से बचाने के लिए की गयी: केरल के मंत्री

विजयन से जुड़ी ईडी की छापेमारी उन्हें माकपा की आलोचना से बचाने के लिए की गयी: केरल के मंत्री
Modified Date: May 28, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: May 28, 2026 3:40 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 28 मई (भाषा) केरल सरकार में मंत्री के. मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस को संदेह है कि पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से जुड़े आवासों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी का मकसद उन्हें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के भीतर हो रही उनकी कड़ी आलोचना का सामना करने से बचाना था।

मुरलीधरन ने दोहराया कि कांग्रेस न तो ईडी का समर्थन करती है और न ही एजेंसी द्वारा की गई छापेमारी का।

उन्होंने दावा किया कि ऐसी कार्रवाई विजयन के मुख्यमंत्री रहते हुए ही शुरू कर देनी चाहिए थी। मंत्री ने हालांकि राज्य की राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री के किराए के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंचे ईडी अधिकारियों के वाहनों पर माकपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले की निंदा की।

स्वास्थ्य एवं देवस्वोम मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे मंत्री ने कहा, “कानून को अपने हाथ में लेना और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे नेता को राजनीतिक रूप से नष्ट करने के लिए किसी भी तरह के समझौते में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है, जिसे जनता पहले ही ‘बुरी तरह हरा’ चुकी है।

मंत्री ने आरोप लगाया, “हमें संदेह है कि ईडी की छापेमारी बचाव का प्रयास थी क्योंकि यह ऐसे समय में की गयी, जब विजयन पार्टी के भीतर से ही कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं।”

ईडी ने बृहस्पतिवार को केरल में 10 परिसरों पर छापेमारी की, जिनमें तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन का किराए का घर और कन्नूर में उनका स्थायी निवास शामिल है।

यह छापेमारी विजयन की बेटी वीना टी. से जुड़े सीएमआरएल धन शोधन मामले की जांच के तहत की गई।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में