ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद देबराज चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया

ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद देबराज चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया

ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद देबराज चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया
Modified Date: July 2, 2026 / 07:38 pm IST
Published Date: July 2, 2026 7:38 pm IST

कोलकाता, दो जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार नेता देबराज चक्रवर्ती के खिलाफ कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एक मामला दर्ज किया।

इस बीच, बिधाननगर महापौर परिषद के पूर्व सदस्य चक्रवर्ती को दिन के दौरान अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

ईडी के सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ता न सिर्फ चक्रवर्ती के वित्तीय लेन-देन की जांच करेंगे, बल्कि उनसे जुड़े प्रभावशाली लोगों की भूमिका की भी पड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच में जबरन वसूली गिरोह चलाने समेत उन पर लगे अन्य आरोप भी शामिल होंगे।

एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या डीसी ग्लोबल नाम की कंपनी के जरिए संपत्तियां हासिल की गई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता पैसों के लेन-देन का पता लगा रहे हैं ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके जिन्होंने कथित तौर पर चक्रवर्ती के लिए पैसा इकट्ठा किया, और जिन्होंने उनकी ओर से ये लेन-देन किए थे।

तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक और मशहूर गायिका अदिति मुंशी के पति चक्रवर्ती को बुधवार को पश्चिम बंगाल के विशेष कार्यबल ने पुरुलिया-झारखंड सीमा पर एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में चक्रवर्ती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह फरार हो गए थे।

भाषा शफीक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में