ईडी ने पीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक की 3 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

ईडी ने पीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक की 3 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

ईडी ने पीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक की 3 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: November 6, 2020 11:45 am IST

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के पूर्व अधीक्षक ओ पी चौधरी के खिलाफ धनशोधन संबंधी जांच में तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

धनशोधन निवारण कानून के तहत जारी अनंतिम आदेश के तहत जब्त संपत्ति में पटना, गाजियाबाद, पुणे और बेंगलुरु में फ्लैट तथा प्लॉट, तीन वाहन और बैंकों में जमा राशि शामिल हैं।

ईडी ने बताया कि जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 3.14 करोड़ रुपये है।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि जांच में पाया गया कि 2008-09 और 2009-10 के दौरान पीएमसीएच के अधिकारियों द्वारा दवाइयां, रसायन, उपकरण और मशीनें स्थानीय विक्रेताओं तथा कमीशन एजेंटों से खरीदे गए तथा इस संबंध में निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया।

ईडी ने आरोप लगाया कि तत्कालीन अधीक्षक (ओपी चौधरी) और पीएमसीएच के अन्य अधिकारियों ने दवाइयां, मशीनों और उपकरणों को उच्च दर पर और अधिक मात्रा में खरीदा था जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।

ईडी ने मामले में बिहार की विशेष सतर्कता इकाई की 2017 की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद चौधरी और अन्य लोगों के खिलाफ धनशोधन निवारण कानून के तहत आरोप लगाए थे।

भाषा अविनाश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में