धोनी को भाजपा में लाने का प्रयास जारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया दावा, धोनी जल्द ही होगें भाजपा के साथ

धोनी को भाजपा में लाने का प्रयास जारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया दावा, धोनी जल्द ही होगें भाजपा के साथ

धोनी को भाजपा में लाने का प्रयास जारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया दावा, धोनी जल्द ही होगें भाजपा के साथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: July 13, 2019 6:41 am IST

नई दिल्ली। विश्वकप के बाद महेंद्र सिंह धोनी सन्यास ले लेगें ऐसी खबरें थी। संन्यास के बाद धोनी क्या करेगें इसकी जानकारी किसी को नही थी। विश्वकप में भारत का सफर समाप्त हो गया। लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आगे का सफर क्या होगा इसका खुलासा फिलहाल धोनी ने नही​ किया। धोनी के संन्यास को लेकर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं। लेकिन धोनी कब संन्यास लेगें इसका निर्णय वे समय आने पर खुद लेगें।

read more :आदिवासियों पर गोली चलाने के मामले में दिग्विजय सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरा, ट्वीट कर कहा…. 

इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि संन्यास के बाद धोनी भाजपा में शामिल हो जाएगें और आगे राजनीति करेगें। सूत्रों की माने तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर महेंद्र सिंह धोनी पर है। बीजेपी धोनी को पार्टी में शामिल करने की कवायद कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता संजय पासवान ने दावा किया है कि महेन्द्र सिंह धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी धोनी से कई बार मुलाकात और बातचीत भी हो चुकी है।

read more : शौचालय निर्माण में भारी अनियमिता की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

संजय पासवान ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के जरिए देश की बहुत सेवा कर ली है। अब उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेकर समाज और देश सेवा के लिए राजनीति में आना चाहिए। पासवान ने दावा किया है कि धोनी से इस संबंध में कई बार उनकी बातचीत हो चुकी है। वह धोनी के लगातार संपर्क में हैं, उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वह इस दिशा में फैसला लेंगे।

read more : टीम इंडिया की हार से टीम में दरार, विराट और रोहित के खेमों में बंटे खिलाड़ी

बता दें कि पहले भी बीजेपी कई क्रिकेट खिलाड़ियों को अपने साथ मिला चुकी है। पंजाब में कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पहले बीजेपी में ही थे और टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर रहे हैं, लोकसभा चुनाव के दौरान ही क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बीजेपी का दामन थामा। पार्टी ने उन्हें पूर्वी दिल्ली सीट से टिकट देकर चुनाव लड़ाया और वो जीतकर संसद पहुंचे हैं। चेतन चौहान कई बार बीजेपी के सांसद रहे चुके हैं और फिलहाल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री हैं।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/x_2w5DSQMPo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com