पश्चिम बंगाल : आग लगने से आठ झुग्गियां जलकर खाक

पश्चिम बंगाल : आग लगने से आठ झुग्गियां जलकर खाक

पश्चिम बंगाल : आग लगने से आठ झुग्गियां जलकर खाक
Modified Date: November 22, 2024 / 10:46 pm IST
Published Date: November 22, 2024 10:46 pm IST

कोलकाता, 22 नवंबर (भाषा) दक्षिण कोलकाता के कंकुलिया में शुक्रवार शाम आग लग जाने के कारण कम से कम आठ झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की सात गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि आग शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर लगी, जिसमें किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जाना अभी बाकी है।

भाषा योगेश सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में