राजस्थान के जैसलमेर में बुज़ुर्ग दंपति के शव मिले : पुलिस

राजस्थान के जैसलमेर में बुज़ुर्ग दंपति के शव मिले : पुलिस

राजस्थान के जैसलमेर में बुज़ुर्ग दंपति के शव मिले : पुलिस
Modified Date: April 18, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: April 18, 2026 4:05 pm IST

जैसलमेर, 18 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में जैसलमेर के मोहनगढ़ इलाके में एक बुज़ुर्ग दंपति के शव उनके घर के अंदर मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान लाखाराम (90) और उनकी पत्नी रेशमा (85) के रूप में हुई है। इस दंपति की कोई संतान नहीं थी और वे घर में अकेले रहते थे।

पुलिस ने बताया कि सुबह लाखाराम का भांजा जब उनके घर गया तो घटना का पता चला। लाखाराम का शव आंगन में पड़ा था, जबकि उनकी पत्नी का शव कमरे के भीतर था।

पुलिस के मुताबिक, ‘‘शुरुआती जांच में पता चला कि रेशमा के पैरों से चांदी की पायल गायब थी। घर के आसपास कुछ पैरों के निशान भी देखे गए, जिससे यह शक पैदा होता है कि इस दंपति की हत्या शायद लूटपाट के दौरान की गई हो।’’

मोहनगढ़ के थानाधिकारी बाबूराम डेलू ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

स. भाषा सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में