अजमेर में बुजुर्ग दंपति की हत्या

Ads

अजमेर में बुजुर्ग दंपति की हत्या

  •  
  • Publish Date - June 29, 2021 / 08:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

जयपुर, 29 जून (भाषा) राजस्थान के अजमेर शहर में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि हत्या कारण लूट हो सकती है और मामले की जांच में जुट गई है।

अलवर गेट थाने की थानाधिकारी सरोज गुर्जर ने बताया कि यह घटना सोमवार रात गोपालपुरा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोग मदन सिंह (85) और उनकी पत्नी मैना देवी (81) के घर में घुस गए, उस समय दंपति घर में अकेले थे। थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग का गला तेजधार हथियार से रेत दिया जबकि उनकी पत्नी की नाक कपड़े से दबा दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पड़ोस में रह रहा उनका बेटा सुबह जब उन्हें चाय देने गया तो घटना का पता चला। अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया लूट का मामला लग रहा है लेकिन मामले की जांच जारी है।

भाषा पृथ्वी मनीषा नोमान

नोमान

शीर्ष 5 समाचार