केरल में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, पोते पर आरोप

केरल में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, पोते पर आरोप

केरल में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, पोते पर आरोप
Modified Date: July 24, 2023 / 03:22 pm IST
Published Date: July 24, 2023 3:22 pm IST

त्रिशूर (केरल), 24 जुलाई (भाषा) केरल के इस जिले में एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वडक्केकड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब दंपत्ति के रिश्तेदार उन्हें खाना देने गए तब घटना का पता चला।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सुबह करीब नौ बजे बुजुर्ग दंपति की हत्या की सूचना मिली । मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि घटना के समय उनका पोता घर पर नहीं था, जिससे उस पर संदेह गहराया। बाद में उसे मंगलापुरम पुलिस ने पकड़ लिया और फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उससे पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि वास्तव में हुआ क्या था। उसकी मानसिक स्थिति क्या है और वह किसी नशे का आदी तो नहीं, यह भी पता लगाया जाएगा।’’

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा खारी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में