राजस्थान के झुंझनू में डंपर ने बुजुर्ग को कुचला, मौत
राजस्थान के झुंझनू में डंपर ने बुजुर्ग को कुचला, मौत
जयपुर, आठ मार्च (भाषा) राजस्थान के झुंझुनू जिले में शनिवार रात एक डंपर ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर पथराव किया जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उसनक बताया कि मृतक की पहचान धूदाराम (70) के रूप में हुई है। उसने बताया कि धूदाराम सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी खनन क्षेत्र से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
उसने बताया कि इस घटना के बाद ग्रामीण मेहड़ा गांव में एकत्र हो गए और बाद में उन्होंने क्षमता से अधिक सामान लेकर डंपर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की स्थानीय थाने में पहुंचकर मांग की।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस वाहन पलटने का प्रयास किया। उसने बताया कि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन तभी भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि भीड़ ने सड़क बाधित करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में भेजा गया है।
भाषा बाकोलिया सिम्मी
सिम्मी

Facebook


