Morena Murder Case: पड़ोसी के प्यार में पागल थी पत्नी, होली की रात सो रहा था पति, तभी घर में घुसा प्रेमी, फिर बिस्तर में ही हो गए शुरू… अवैध संबंध के खौफनाक खेल का ऐसे खुला राज
Morena Murder Case: पड़ोसी के प्यार में पागल थी पत्नी, होली की रात सो रहा था पति, तभी घर में घुसा प्रेमी, फिर बिस्तर में ही हो गए शुरू... अवैध संबंध के खौफनाक खेल का ऐसे खुला राज
Morena Extramarital Affair Murder Case/Image Source: IBC24
- पत्नी ने रची सुहाग के कत्ल की साजिश
- प्रेमी ने सोते हुए पति को मारी गोली
- कॉल डिटेल्स से खुली पत्नी-प्रेमी की साजिश
मुरैना: Morena Murder Case: रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। मुरैना जिले के सिहोनिया थाना इलाके में एक पत्नी ने ही अपने सुहाग की मौत की पटकथा लिख डाली। अवैध संबंधों के चलते दोपहर में पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई और रात होते-होते प्रेमी ने घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति को गोली मार दी। पुलिस ने कॉल डिटेल्स और परिजनों के बयानों के आधार पर इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया है।
पत्नी ने रची सुहाग के कत्ल की साजिश (Extramarital Affair Murder)
Morena Murder Case: दरअसल मामला मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र की मिडिल स्कूल वाली गली का है जहां होली की पूर्णिमा की रात लवकुश माहौर की गोली लगने से मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन परिजनों ने पड़ोसी युवक विक्रम परमार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब मामले की बारीकी से जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। पता चला कि मृतक की पत्नी खुशी का पड़ोसी युवक विक्रम परमार से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी और पति को रास्ते से हटाने की साजिश भी रची जा चुकी थी।
प्रेमी ने सोते हुए पति को मारी गोली (Morena Wife Lover Murder Case)
Morena Murder Case: पुलिस जांच में सामने आया कि लवकुश की पत्नी खुशी के कहने पर ही विक्रम ने बिस्तर पर सो रहे लवकुश को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए तो विक्रम छत के रास्ते भागकर अपने घर पहुंच गया ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस पूछताछ में आरोपी विक्रम ने बताया कि उसने शुरुआत में हत्या करने से मना कर दिया था, लेकिन खुशी ने अपने 15 दिन के बेटे की कसम देकर उसे राजी कर लिया। इसके बाद उसने आधी रात को घर में घुसकर लवकुश को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी विक्रम परमार और मृतक की पत्नी खुशी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें
- ईरान पर आज होगा जबरदस्त प्रहार… डोनाल्ड ट्रंप ने दी खुली चेतावनी, खाड़ी देशों पर हमलों के बाद ईरानी राष्ट्रपति ने भी कर दिया बड़ा ऐलान
- दुनिया से खत्म होगा न्यूक्लियर खतरा… इजराइल PM नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, कहा- ईरान ने इतने देशों पर हमला किया
- आज रंग पंचमी पर इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़ें रविवार का राशिफल

Facebook


