LPG Price Hike India: रसोई गैस के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी, ईरान-इजरायल जंग का दिखा असर, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?

LPG Price Hike India: इस वक्त की बहुत बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि, भारत सरकार ने देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम लोगों के बजट पर असर पड़ सकता है।

LPG Price Hike India: रसोई गैस के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी, ईरान-इजरायल जंग का दिखा असर, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?

iran israel war/ image source: IBC24

Modified Date: March 7, 2026 / 08:57 am IST
Published Date: March 7, 2026 7:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े
  • ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की संभावना
  • सरकार का LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश

LPG Price Hike India: नई दिल्ली: इस वक्त की बहुत बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि, भारत सरकार ने देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम लोगों के बजट पर असर पड़ सकता है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और संभावित सप्लाई संकट को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है और गैस कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

Domestic LPG Cylinder Price: यह है पूरा मामला

दरअसल, रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतों के अनुसार अब 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपए में मिलेगा। वहीं, होटल, रेस्टोरेंट और व्यापारिक उपयोग में आने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत 1883 रुपए हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक बढ़ी हुई ये कीमतें आज से ही लागू कर दी गई हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ कारोबारियों पर भी असर पड़ सकता है।

LPG cylinder price 2026 India: क्यों बढ़ाया गया दाम?

सरकारी सूत्रों के अनुसार यह फैसला अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए लिया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़ी संभावित जंग की स्थिति के कारण रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने गैस कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनियों को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए अधिक से अधिक उत्पादन करने को कहा गया है, ताकि देश में गैस की कमी की स्थिति न बने और सप्लाई सामान्य बनी रहे।

माना जा रहा है कि, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तनाव बढ़ता है तो आने वाले दिनों में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है। फिलहाल सरकार की कोशिश है कि देश में एलपीजी की उपलब्धता बनी रहे और लोगों को रसोई गैस की किल्लत का सामना न करना पड़े। हालांकि कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से आम परिवारों का मासिक बजट जरूर प्रभावित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।