ओडिशा में मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत, नौ घायल
ओडिशा में मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत, नौ घायल
केंद्रपाड़ा, 14 फरवरी (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में मधुमक्खियों के हमले में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजकनिका पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत जगुलेईपाड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर को हुई जब मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि केंद्रपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज के दौरान बाइलोचन बिस्वाल की मौत हो गई, जबकि सभी घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अधिकारी ने बताया कि गांव के स्कूल परिसर में एक पेड़ पर दो फुट लंबा मधुमक्खी का छत्ता पाया गया।
भाषा तान्या प्रशांत
प्रशांत

Facebook


