Prem Baisa Death Case: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, बताई मौत की चौंकाने वाली वजह, आप भी जानें यहां
Prem Baisa Death Case: चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमय मौत को 18 दिन पूरे होने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।

Prem Baisa Death Case/ image source: shaileshvermasp
- साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमय मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
- पुलिस ने अपनी जांच में कार्डियक अरेस्ट से मौत की वजह बताई है।
- मामले की विस्तृत रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाएगी
Prem Baisa Death Case: जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमय मौत को 18 दिन पूरे होने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपनी जांच में अस्थमा व फेफड़े संबंधित बीमारी से कार्डियक अरेस्ट से मौत की वजह बताई है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने इस बात से स्पष्ट (Prem Baisa Death Case) इनकार किया है कि, प्रेम बाईसा की मौत में किसी प्रकार का षड्यंत्र रचा गया हो उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम के बाद एफएसएल और विसरा रिपोर्ट मिलने के साथ लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है। जांच में सामने आया कि बिना डॉक्टर की विधिवत पर्ची के इंजेक्शन लगाया गया। इतना ही नहीं, संबंधित पर्ची भी उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी। यही लापरवाही साध्वी प्रेम बाईसा की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बनी।
पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
Prem Baisa Death Case: राजस्थान के जोधपुर में पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने आज इस पूरे मामले पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए खुलासा किया और कहा कि, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि, एफएसएल और विसरा रिपोर्ट के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं डॉक्टरों की ओपिनियन के आधार पर यह निष्कर्ष सामने आया है कि साध्वी प्रेम बाईसा को (Prem Baisa Death Case) फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारी थी। अस्थमा की समस्या के चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे उनकी मृत्यु हुई।प्राथमिक जांच में कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित पर लापरवाही प्रमाणित पाई गई है।
पुलिस ने की थी कई लोगों से पूछताछ
Prem Baisa Death Case: पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अब संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में अब तक 44 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, 106 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली गई है और 37 नमूने एफएसएल भेजे गए थे। (Prem Baisa Death Case) 18 दिन की गहन जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है। वहीं, साध्वी प्रेम बाईसा के पिता विरामनाथ अब भी उपवास पर हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Honda CB750 Hornet Discount Offer: Honda की इस दमदार बाइक पर मिल रहा 1 लाख तक का डिस्काउंट, जल्दी करें कहीं खत्म ना हो जाए ऑफर
- Bilaspur Congress Leader FIR: छत्तीसगढ़ में इस जिले में कांग्रेसियों पर बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष सहित 7 लोगों पर FIR, इस वजह से पुलिस ने की कार्रवाई
- Bihar Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को मारी टक्कर, मौके पर हुई तीन लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Prem Baisa Death Case Latest Update

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm