मंगलुरु में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत
मंगलुरु में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत
मंगलुरु, 28 जुलाई (भाषा) मंगलुरु के सुल्लिया इलाके में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात कल्लुगुंडी डाकघर के पास की है जब सड़क पार करते समय गांव संपाजे बैलु निवासी कमला चेतकर (67) को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।
उसने बताया कि महिला को तत्काल केवीजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि कमला, संपाजे ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कुमार चेतमर की मां थीं।
उसने बताया कि मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा, इन्दु खारी
खारी

Facebook


