Lok Sabha Election 2024: 19 अप्रैल से इस दिन तक एग्जिट पोल पर लगी रोक, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

Ads

Lok Sabha Election 2024: 19 अप्रैल से इस दिन तक एग्जिट पोल पर लगी रोक, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

  •  
  • Publish Date - March 29, 2024 / 11:11 PM IST,
    Updated On - March 29, 2024 / 11:53 PM IST

Loksabha Chunav 2024

नयी दिल्ली: Lok Sabha Election 2024 निर्वाचन आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर 19 अप्रैल की सुबह सात बजे से एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बीच एग्जिट पोल आयोजित करने, इसके प्रकाशन या प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी अवधि में लोकसभा के अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग चरण में मतदान होगा।

Read More: Boyfriend puts Sindoor on Bride: दूल्हे को धक्का देकर किया साइड और प्रेमी ने मेहमानों के सामने ही भर दी दुल्हन की मांग में सिंदूर, कहा- अब कोई नहीं कर सकता जुदा

Lok Sabha Election 2024 गुरुवार को जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत, मतदान के समापन के लिए तय समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी जनमत सर्वेक्षण या किसी अन्य चुनावी सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी ऐसी चुनावी सामग्री को प्रदर्शित करना प्रतिबंधित होगा।

Read More: Zomato Delivery Boy : ‘बहन की शादी है और कंपनी ने मेरा’..! सड़क पर फूट-फूटकर रोया जोमैटो डिलीवरी बॉय, कंपनी पर ऐसा आरोप लगाते हुए बयां किया अपना दर्द 

लोकसभा चुनावों के अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम की विधानसभाओं के चुनाव भी होंगे। इसी अवधि में 12 राज्यों की 25 विधानसभा सीटों पर अलग से उपचुनाव भी होंगे।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें