निर्वाचन आयोग ने बंगाल में मतदान के दौरान उम्मीदवारों के निर्वाचन क्षेत्रों से बाहर जाने पर रोक लगाई

Modified Date: April 22, 2026 / 07:54 pm IST
Published Date: April 22, 2026 7:54 pm IST

कोलकाता, 22 अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे 23 अप्रैल को सुबह छह बजे से मतदान समाप्त होने तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से बाहर नहीं जाएं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पहले चरण के चुनाव में बृहस्पतिवार को राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

अधिकारी ने बताया कि एक दिशानिर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को मतदान के समय अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ही रहना चाहिए और किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल होने से बचना चाहिए जिससे चुनावी प्रक्रिया बाधित हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी उम्मीदवारों से यह सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और मतदाता बिना किसी भय या बाधा के अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग कर सकें।’’

मतदान का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।

भाषा आशीष नरेश

नरेश

लेखक के बारे में