राजस्थान के भिवाडी में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Ads

राजस्थान के भिवाडी में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 09:12 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 09:12 PM IST

जयपुर, 13 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में भिवाड़ी के पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक निजी कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारी ‘सुप्राजित इंजीनियरिंग लिमिटेड’ के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ।

कंपनी प्रबंधन की सूचना पर भिवाड़ी सर्किल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहां पहुंचे।

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया और सड़क को खाली कराया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू ने बताया कि कुछ कर्मचारियों को समझाने के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग न्यूनतम वेतन बढ़ाने से संबंधित थी।

उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार