संभल (उप्र), 28 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी नगर पालिका के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि प्राचीन बावड़ियों का पता लगाने के लिये आसपास का अतिक्रमण हटाया जाएगा।
चंदौसी नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि यह खुदाई का आठवां दिन है और कल की तिथि तक हमने सीढ़ियों की खुदाई जारी रखी, लेकिन सड़क परिसर में एक कुआं पाया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस पर अतिक्रमण बनाए गए आसपास के भवनों को खाली कराया जाएगा क्योंकि यह एक पुरातत्व अवशेष है और किसी को भी इस पर निर्माण का अधिकार नहीं दिया गया है।
भाषा सं राजेंद्र रंजन
रंजन