गांधी जयंती पर जम्मू के नेताओं को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, खत्म की इन नेताओं की नजरबंदी

गांधी जयंती पर जम्मू के नेताओं को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, खत्म की इन नेताओं की नजरबंदी

गांधी जयंती पर जम्मू के नेताओं को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, खत्म की इन नेताओं की नजरबंदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: October 2, 2019 8:10 am IST

नई दिल्ली: पूरा भारत आज या​नी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर जम्मू—कश्मीर प्रशासन ने स्थानीय नेताओं को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया है। दरअसल प्रशासन ने धारा 370 खत्म किए जाने के बाद से नजरबंद नेताओं को रिहा करने का फैसला लिया है।

Read More: विधानसभा परिसर में गूंजा रघुपति राघव राजा राम, भारती बंधु ने बापू के प्रिय भजनों की दी मनमोहक प्रस्तुति

प्रशासन ने जिन नेताओं को रिहा करने का फैसला लिया है, उनमें जम्मू के पूर्व मंत्री डोगरा स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह, नेशनल कॉन्फ्रेंस के देवेंद्र सिंह राणा, सुरजीत सिंह सलाथिया, साजिद अहमद किचलू और जावेद राणा शामिल हैं। साथ ही कांग्रेस नेता रमन भल्ला और वकार रसूल के साथ जम्मू-कश्मीर नेशनल पीपुल्स पार्टी के हर्ष देव सिंह की नजरबंदी खत्म कर दी गई है। वहीं, कश्मीर के कुछ नेताओं की नजरबंदी अभी भी जारी है।

Read More: 14 लाख कर्मचारियों को एक महीने पहले मिल जाएगी सैलरीRead More: कर्मचारियों की सैलरी में कटौती करेगी सरकार, जानिए कितना होगा नुकसान

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने अगस्त को बड़ा फैसला लेते हुए धारा 370 को खत्म करते हुए विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था। साथ ही सरकार ने जम्मू—कश्मीर को दो अलग-अलग राज्य कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। दोनों राज्यों को सरकार ने केंद्र शासित राज्य का दर्जा दिया है।

Read More: जिला अस्पताल में आंखफोड़वा कांड ! मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 4 मरीजों की आंखों की रोशनी गई

अभी भी नजरबंद हैं ये नेता
ज्ञात हो कि धारा 370 हटाए जाने के एक दिन पहले से ही जम्मू-कश्मीर के कई अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। जिसमें फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती सहित कई स्थानीय नेताओं का नाम शामिल है। इन नेताओं की नजरबंदी अभी भी जारी है।

Read More: पीएम मोदी ने कहा- आ रहे नौकरी के बड़े अवसर, दुनिया की सबसे बड़ी योजना से हो रहा रोजगार सृजन

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/BkisYdtl3QA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"