एलपीएसटी रैंक धारकों की हड़ताल का समाप्त होना केरल सरकार में विश्वास का परिचायक नहीं: चंद्रशेखर
एलपीएसटी रैंक धारकों की हड़ताल का समाप्त होना केरल सरकार में विश्वास का परिचायक नहीं: चंद्रशेखर
तिरुवनंतपुरम, 12 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को दावा किया कि सचिवालय के बाहर एलपीएसटी (कनिष्ठ प्राथमिक अध्यापक) रैंक धारकों के एक समूह की ओर से भूख हड़ताल समाप्त किया जाना संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार में विश्वास की अभिव्यक्ति नहीं है।
चंद्रशेखर ने कहा कि एलपीएसटी रैंक धारकों की मांगों पर विचार करने के लिए सरकार द्वारा मांगा गया 45 दिनों का समय ‘‘कांग्रेस-आईयूएमएल-माकपा गठजोड़’’ की ‘‘पुरानी टालमटोल की रणनीति है।’’
विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 13 दिन से सचिवालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहे एलपीएसटी रैंक धारकों के एक समूह ने शिक्षा मंत्री एन समसुद्दीन के साथ वार्ता के बाद मंगलवार को अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी।
नेमम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लेकिन हमें यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर देनी चाहिए कि यह वी डी सतीशन सरकार में विश्वास की अभिव्यक्ति नहीं है।’’
अभ्यर्थी सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। उनका आरोप है कि लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा जारी एलपीएसटी रैंक सूची से भर्ती की प्रक्रिया सूची प्रकाशित होने के एक साल बाद भी आगे नहीं बढ़ी है।
उन्होंने आरोप लगाया था कि 31 मई 2025 को प्रकाशित रैंक सूची के परिणामस्वरूप अब तक बहुत कम संख्या में नियुक्तियां हुई हैं।
सरकार ने रैंक धारकों की मांगों और उनके आर्थिक प्रभावों की समीक्षा के लिए 45 दिनों का समय मांगा है।
भाषा खारी नरेश
नरेश

Facebook


