Jabalpur Lokayukta Raid: पंचायत विभाग का लिपिक निकला करोड़पति, घर में मिले सोना, चांदी और फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्ज़री गाड़ियां, लोकायुक्त की छापेमारी में हुआ खुलासा

Jabalpur Lokayukta Raid: पंचायत विभाग का लिपिक निकला करोड़पति, घर में मिले सोना, चांदी और फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्ज़री गाड़ियां, लोकायुक्त की छापेमारी में हुआ खुलासा

Jabalpur Lokayukta Raid: पंचायत विभाग का लिपिक निकला करोड़पति, घर में मिले सोना, चांदी और फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्ज़री गाड़ियां, लोकायुक्त की छापेमारी में हुआ खुलासा

Jabalpur Lokayukta Raid: पंचायत विभाग का लिपिक निकला करोड़पति, घर में मिले सोना, चांदी और फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्ज़री गाड़ियां, लोकायुक्त की छापेमारी में हुआ खुलासा /image: IBC24 File

Modified Date: August 12, 2026 / 07:52 pm IST
Published Date: August 12, 2026 7:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पंचायत विभाग के लिपिक सुभाष शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
  • आधा किलो सोना, सवा किलो चांदी, महंगी गाड़ियां और आलीशान फार्म हाउस मिलने की जानकारी
  • लोकायुक्त ने 6 बैंक खातों को फ्रीज किया है

जबलपुर। Jabalpur Lokayukta Raid: सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार रोकने की तमाम कवायदों की हकीकत ये है कि जब आय से अधिक संपत्ति की जांच होती है तो अदना सा बाबू भी करोडों का आसामी निकल जाता है। जबलपुर में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र के लिपिक सुभाष शर्मा की जांच में भी यही खुलासा हो रहा है। लोकायुक्त की टीम (Lokayukta Raid Jabalpur) ने 8 अगस्त को सुभाष शर्मा के घर पर छापामार कार्रवाई की थी जिसके बाद अब तक की जांच में उसकी आय से साढ़े सात सौ गुना संपत्ति का खुलासा हो गया है।

सोना, चांदी और लक्ज़री गाड़ियां (Panchayat Department Clerk)

Jabalpur Lokayukta Raid आरोपी लिपिक के गोहलपुर स्थित घर में लिफ्ट सहित लक्ज़री साजो सामान मिले हैं वहीं कटंगी रोड पर एक आलीशान फार्म हाउस मिला है। लोकायुक्त जांच में आरोपी की पत्नी के पास आधा किलो सोना और सवा किलो चांदी के ज़ेवरात मिले हैं जिसके अलावा छोटे सी पोस्ट पर होने पर भी आरोपी के पास फॉर्च्यूनर और सफारी जैसी मंहगी लग्ज़री कार मिलीं हैं।

जबलपुर में लोकायुक्त की एसपी अंजुलता पटले का कहना कि आरोपी लिपिक सुभाष शर्मा के खिलाफ फिलहाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है और उसकी संपत्तियों की जांच लगातार जारी है।

6 बैंक खातों को किया गया फ्रीज़ (MP Lokayukta News)

लोकायुक्त एसपी के मुताबिक आरोपी की आय से करीब 8 गुना संपत्ति अब तक मिल गई है जबकि उसके 6 बैंक खातों को फ्रीज़ किया गया है जिनकी जांच में भी बड़े खुलाओं की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.