इंजीनियर रशीद के प्रचारक शौकत पंडित को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लियाः महबूबा मुफ्ती

इंजीनियर रशीद के प्रचारक शौकत पंडित को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लियाः महबूबा मुफ्ती

इंजीनियर रशीद के प्रचारक शौकत पंडित को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लियाः महबूबा मुफ्ती
Modified Date: May 17, 2024 / 02:38 pm IST
Published Date: May 17, 2024 2:38 pm IST

श्रीनगर, 17 मई (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कश्मीर में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और एक उम्मीदवार के प्रचारकर्ता को हिरासत में लिया गया है।

महबूबा ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट के माध्यम से कहा, ”इंजीनियर रशीद के मुख्य प्रचारक शौकत पंडित को चुगल थाने में हिरासत में रखा गया है। यह उन लोगों के इशारे पर किया गया है जो उन्हें प्रचार करने से रोकना चाहते हैं और इस तरह ‘प्रॉक्सी’ उम्मीदवार की मदद करना चाहते हैं। कश्मीर में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।”

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा के आरोपों पर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

उत्तर कश्मीर के लंगेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद बारामूला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वह आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोप में जेल में हैं।

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

भाषा

वैभव

वैभव


लेखक के बारे में