इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Modified Date: May 8, 2024 / 09:48 pm IST
Published Date: May 8, 2024 9:48 pm IST

मंगलुरु, आठ मई (भाषा) कर्नाटक के मंगलूरु शहर के बीबी अलबी रोड के समीप सरकारी पिछड़ा वर्ग छात्रावास में रहने वाले इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र ने बुधवार की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि यह घटना आज दिन में लगभग 10:30 बजे हुयी । उन्होंने बताया कि छात्र की पहचान नितेश राव(20) के तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि नितेश ने छात्रावास के एक कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

गोयल ने बताया कि छात्र प्रदेश के उडूपी जिले का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से मंगलुरु शहर में रह कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

उन्होंने बताया कि अभी छात्र की आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

भाषा इन्दु रंजन

रंजन


लेखक के बारे में