पर्यावरण मंत्रालय ने प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए अभियान शुरू किया

Ads

पर्यावरण मंत्रालय ने प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए अभियान शुरू किया

  •  
  • Publish Date - May 22, 2025 / 07:02 PM IST,
    Updated On - May 22, 2025 / 07:02 PM IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन अभियान शुरू किया।

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक मिशन: प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें’ अभियान का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मिशन लाइफ’ की कल्पना है, जो संसाधनों के सतत और विचारशील उपयोग पर केंद्रित एक पहल है।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर अभियान-पूर्व एक वीडियो पोस्ट करते हुए सभी लोगों से सामूहिक रूप से जागरूकता से कार्रवाई की ओर बढ़ने का आग्रह किया।

इस अभियान में केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग, नागरिक समाज और सामुदायिक समूहों की व्यापक गतिविधियां होंगी।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश