एग्जिट पोल महत्वपूर्ण नहीं; एलडीएफ सत्ता में वापसी करेगी : मंत्री रियास

एग्जिट पोल महत्वपूर्ण नहीं; एलडीएफ सत्ता में वापसी करेगी : मंत्री रियास

एग्जिट पोल महत्वपूर्ण नहीं; एलडीएफ सत्ता में वापसी करेगी : मंत्री रियास
Modified Date: April 30, 2026 / 01:19 pm IST
Published Date: April 30, 2026 1:19 pm IST

कोझिकोड (केरल), 30 अप्रैल (भाषा) केरल के पर्यटन मंत्री व बेपोर विधानसभा सीट से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार पी. ए. मोहम्मद रियास ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें ‘एग्जिट पोल’ की परवाह नहीं है क्योंकि 2021 में भी इसने उनकी हार की भविष्यवाणी की थी, लेकिन उन्हें रिकार्ड 82,000 मत मिले और उनकी जीत हुई।

रियास ने यहां एक टीवी चैनल में कहा कि उन्हें विश्वास है कि एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगा।

उनकी यह प्रतिक्रिया ‘एग्जिट पोल’ के एक दिन बाद आई है जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ केरल में सत्ता में आएगा।

पर्यटन मंत्री ने दावा किया कि इस बार उन्हें 82,000 से अधिक मत मिलेंगे।

रियास ने कहा कि कांग्रेस के भीतर बहुत अधिक आंतरिक कलह है, उनके शासन में सांप्रदायिक मुद्दे बढ़ेंगे और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच जाएगा, इसलिए लोग एलडीएफ की सत्ता में वापसी चाहते हैं।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में