फरीदाबाद: रिहायशी इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर व्यक्ति ने आत्महत्या की

फरीदाबाद: रिहायशी इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर व्यक्ति ने आत्महत्या की

फरीदाबाद: रिहायशी इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर व्यक्ति ने आत्महत्या की
Modified Date: April 25, 2026 / 01:18 am IST
Published Date: April 25, 2026 1:18 am IST

फरीदाबाद, 24 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-63 स्थित एक व्यक्ति ने रिहायशी इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक दिल्ली के एक अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज करा रहा था।

पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद सेक्टर-63 की ‘टाइम रेजिडेंसी’ सोसाइटी में शशांक शेखर मिश्रा (33) रहता था। उसने एलएलबी की पढ़ाई की थी और फिलहाल बेरोजगार था।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात शशांक का अपनी मां के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी।

पुलिस के मुताबिक शशांक को गंभीर हालत में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया, ‘‘युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’’

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

भाषा सुमित धीरज

धीरज


लेखक के बारे में