वायनाड में हाथी के संदिग्ध हमले में किसान की मौत

वायनाड में हाथी के संदिग्ध हमले में किसान की मौत

वायनाड में हाथी के संदिग्ध हमले में किसान की मौत
Modified Date: March 4, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: March 4, 2026 4:02 pm IST

वायनाड (केरल), चार मार्च (भाषा) केरल के सुल्तान बाथरी में बुधवार सुबह हाथी के एक संदिग्ध हमले में एक किसान की मौत हो गई।

सुल्तान बाथरी के वडक्कनाड के स्थानीय निवासियों के अनुसार, पीड़ित राजीव अपने खेत में घुस आए एक हाथी को भगाने गया था।

यहां एक स्थानीय निवासी ने एक टीवी चैनल को बताया कि जब वह खेत से नहीं लौटा तो स्थानीय लोगों ने उसे ढूंढा और वह जमीन पर पड़ा मिला तथा उसके चारों ओर हाथी के पैरों के निशान थे।

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे इसकी पुष्टि नहीं कर सकते कि व्यक्ति की मृत्यु हाथी के हमले में हुई है। उन्होंने कहा कि मौत के असल कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी।

क्षेत्र के निवासियों ने यह भी कहा कि उन्होंने जानवरों के हमलों के खिलाफ कई बार विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें फसल के नुकसान के लिए बहुत कम मुआवजा मिलता है।

भाषा यासिर अमित

अमित


लेखक के बारे में