Bilaspur Suicide News: रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

 Bilaspur Suicide News: रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

 Bilaspur Suicide News: रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

 Bilaspur Suicide News: रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस /image: IBC24 File

Modified Date: July 16, 2026 / 03:02 pm IST
Published Date: July 16, 2026 2:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक सीताराम गुप्ता घर में मृत मिले
  • घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन अलग-अलग कमरों में थे
  • मामले के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है

बिलासपुर। Bilaspur Suicide News: न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चटर्जी गली में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक सीताराम गुप्ता अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन वे अलग-अलग कमरों में थे। कमरे में पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।
Bilaspur Suicide News  प्रारंभिक जांच में मौके से किसी तरह का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। वे सरकंडा पुलिस विभाग से निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वे अपने कमरे में गए थे। कुछ समय बाद जब परिजन उन्हें देखने पहुंचे तो वे फांसी के फंदे पर लटके मिले। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Bilaspur Suicide News फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.