POMIS Interest Rate: सैलरी के अलावा हर महीने चाहिए एक्स्ट्रा कमाई? Post Office की ये स्कीम आपकी जेब हमेशा रखेगी हरी-भरी, जानिए पूरा हिसाब
POMIS Interest Rate: पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) उन लोगों के लिए अच्छा निवेश का विकल्प है जो हर महीने निश्चित आय चाहते हैं। यह सरकार समर्थित योजना है। जिसमें निवेश सुरक्षित रहता है और बिना ज्यादा जोखिम के नियमित मासिक ब्याज का लाभ मिलता है।
(POMIS Interest Rate/ Image Credit: AI-generated)
- POMIS से हर महीने मिलती है तय आय।
- सरकार समर्थित, सुरक्षित निवेश योजना।
- फिलहाल करीब 7.4% सालाना ब्याज।
नई दिल्ली: POMIS Interest Rate: अगर आप ऐसा निवेश करना चाहते हैं जिसमें पैसा सुरक्षित रहे और हर महीने निश्चित आय भी मिलती रहे, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह केंद्र सरकार की स्मॉल सेविंग्स योजना है। जिसमें एक बार निवेशक करने पर हर महीने ब्याज (POMIS Interest Rate) के रूप में तय रकम मिलती है। यही कारण है कि यह योजना रिटायर लोगों, गृहणियों और नियमित मासिक आय चाहने वाले निवेशकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
ब्याज दर और कमाई का पूरा हिसाब
फिलहाल पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS Interest Rate) पर लगभग 7.4% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस ब्याज का भुगतान हर महीने सीधे निवेशक के खाते में किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति ज्वॉइंट खाते के जरिए अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे हर महीने करीब 9,250 रुपये तक की आय मिल सकती है। इस तरह एक साल में लगभग 1.11 लाख रुपये ब्याज प्राप्त हो सकता है। पांच साल की अवधि पूरी होने पर ब्याज के साथ नियमित आय मिलती रहती है और मैच्योरिटी पर निवेश की गई पूरी मूल राशि भी वापस कर दी जाती है।
निवेश कितना और कितनी अवधि है?
इस योजना में एकल (सिंगल) खाते में अधिकतम 9 लाख रुपये तक और संयुक्त (ज्वॉइंट) खाते में 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। इस दौरान निवेशक को हर महीने ब्याज मिलता रहता है। पांच साल पूरे होने पर चाहें तो राशि निकाल सकते हैं या उस समय लागू नियमों के अनुसार दोबारा निवेश करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
किनके लिए सबसे फायदेमंद है यह योजना?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS Interest Rate) उन लोगों के लिए बेहतर मानी जाती है जिन्हें हर महीने निश्चित आय की जरूरत होती है। रिटायर कर्मचारी, गृहिणियां, वरिष्ठ नागरिक और ऐसे निवेशक जो जोखिम से बचना चाहते हैं उनके लिए यह योजना उपयोगी हो सकती है। यदि आपका लक्ष्य कम जोखिम के साथ नियमित मासिक आय प्राप्त करना है तो यह योजना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। लेकिन अधिक रिटर्न की उम्मीद रखने वाले निवेशकों के लिए यह योजना नहीं है बल्कि यह सुरक्षित और स्थिर आय का माध्यम है।
इन्हें भी पढ़ें:
- E20 Petrol Mileage Drop: E20 पेट्रोल डालते ही गाड़ी क्यों देने लगी कम एवरेज? वजह छिपी है इन जरूरी पार्ट्स में, तुरंत चेक नहीं किया तो बढ़ सकता है खर्च!
- Teacher Stripped Female Students Naked: टीचर ने उतरवाए 9वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं के कपड़े, महज 500 रुपए के लिए कर दी शर्मनाक हरकत
- Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

Facebook


