जीबीआईटी परियोजना के लिए 499 एकड़ भूमि अधिग्रहण के खिलाफ 22 जून को किसानों का विरोध प्रदर्शन

जीबीआईटी परियोजना के लिए 499 एकड़ भूमि अधिग्रहण के खिलाफ 22 जून को किसानों का विरोध प्रदर्शन

जीबीआईटी परियोजना के लिए 499 एकड़ भूमि अधिग्रहण के खिलाफ 22 जून को किसानों का विरोध प्रदर्शन
Modified Date: June 13, 2026 / 08:49 pm IST
Published Date: June 13, 2026 8:49 pm IST

रामनगर (कर्नाटक), 13 जून (भाषा) बेंगलुरु दक्षिण जिले के बिदादी के निकट प्रस्तावित ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप (जीबीआईटी) परियोजना के लिए लगभग 500 एकड़ भूमि के अधिग्रहण से संबंधित अंतिम अधिसूचना जारी किए जाने का कड़ा विरोध करते हुए किसानों और ग्रामीणों ने 22 जून को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

यह विरोध प्रदर्शन स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और कर्नाटक राज्य रैयत संघ समेत किसान संगठनों द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जीबीआईटी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के प्रति विरोध दर्ज कराना है।

शनिवार को यहां किसान नेताओं और विभिन्न किसान संगठनों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार के फैसले का विरोध करने तथा परियोजना का विरोध कर रहे किसानों और ग्रामीणों का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जीबीआईटी परियोजना के लिए रामनगर और हरोहल्ली तालुकों के तीन गांवों में स्थित 499 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है।

यह परियोजना मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों में से एक है और इसे भारत की पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित एकीकृत टाउनशिप के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि परियोजना के लिए क्षेत्र के नौ गांवों में लगभग 7,481 एकड़ भूमि की आवश्यकता है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में