‘उमर अब्दुल्ला लापता’ पोस्टर को लेकर राजनीतिक विवाद, फारूक का भाजपा पर पलटवार

‘उमर अब्दुल्ला लापता’ पोस्टर को लेकर राजनीतिक विवाद, फारूक का भाजपा पर पलटवार

‘उमर अब्दुल्ला लापता’ पोस्टर को लेकर राजनीतिक विवाद, फारूक का भाजपा पर पलटवार
Modified Date: May 22, 2026 / 06:00 pm IST
Published Date: May 22, 2026 6:00 pm IST

श्रीनगर, 22 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर में उस समय राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया जब भाजपा ने मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन ‘उमर अब्दुल्ला लापता’ के पोस्टर प्रसारित किए।

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने अब्दुल्ला के लापता होने के पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए, जिसमें अब्दुल्ला के बारे में जानकारी मांगी गई और दावा किया गया कि वह “पिछले दस दिनों से लापता हैं।’’

भाजपा की तरफ से यह आलोचना ऐसे समय में की जा रही है जब खबरें आ रही हैं कि मुख्यमंत्री निजी दौरे पर राज्य से बाहर हैं।

पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास करने के लिए “इससे बेहतर कुछ नहीं” है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां हजरतबल दरगाह में सामूहिक नमाज अदा करने के बाद पत्रकारों से कहा, “उनके अपने अभियान हैं, वे जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं। हमें उन्हें जवाब देने की जरूरत नहीं है।”

फारूक ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के साथ गठबंधन टूटने की अफवाहों को भी सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये सब हमारे दुश्मन फैला रहे हैं। गठबंधन कायम है, कुछ नहीं होगा।”

ईंधन आपूर्ति संकट को लेकर बनी चिंताओं का जिक्र करते हुए फारूक ने उम्मीद जताई कि पश्चिम एशिया का यह संकट जल्द ही समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त होगा, और ईश्वर की कृपा से हम इन कठिनाइयों से बाहर निकल आएंगे।”

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में