जयपुर में मकान ढहने से पिता-पुत्री की मौत, पांच घायल

जयपुर में मकान ढहने से पिता-पुत्री की मौत, पांच घायल

जयपुर में मकान ढहने से पिता-पुत्री की मौत, पांच घायल
Modified Date: September 6, 2025 / 01:30 pm IST
Published Date: September 6, 2025 9:15 am IST

जयपुर, छह सितंबर (भाषा) जयपुर में एक मकान ढहने से पिता-पुत्री की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात सुभाष चौक सर्किल के पास हुआ। जिस मकान में यह हादसा हुआ उसमें 19 लोग किराए पर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण मकान का जर्जर होना व लगातार हो रही बारिश को माना जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन व अन्य टीम मौके पर पहुंचीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में प्रभात (33) और उनकी बेटी पीहू (6) की मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी सुनीता घायल है। इनके अलावा चार लोगों का अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।