एफसीआरए संशोधनों का उद्देश्य किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाना नहीं है : केरल भाजपा अध्यक्ष

एफसीआरए संशोधनों का उद्देश्य किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाना नहीं है : केरल भाजपा अध्यक्ष

एफसीआरए संशोधनों का उद्देश्य किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाना नहीं है : केरल भाजपा अध्यक्ष
Modified Date: June 27, 2026 / 10:26 am IST
Published Date: June 27, 2026 10:26 am IST

तिरुवनंतपुरम, 27 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) में किए गए संशोधनों का बचाव करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य विदेशी चंदे का धनशोधन के लिए इस्तेमाल रोकना है, न कि किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाना।

कई ईसाई संगठनों द्वारा एफसीआरए संशोधनों को लेकर जतायी गयी चिंताओं के संबंध में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया।

उन्होंने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस ने चुनाव के दौरान इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया और इसके कारण हमें ईसाई समुदाय का काफी समर्थन गंवाना पड़ा।’’

उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया कि संशोधनों का उद्देश्य ईसाई संस्थानों को निशाना बनाना है। उन्होंने कहा कि एफसीआरए के तहत सभी धार्मिक समुदायों से जुड़े संगठनों को विदेशी अंशदान प्राप्त होता है।

चंद्रशेखर ने कहा कि संशोधनों में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसका इस्तेमाल किसी भी समूह को निशाना बनाने के लिए किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘यह संशोधन विदेशी अंशदान का इस्तेमाल धनशोधन के लिए होने से रोकने के उद्देश्य से किया गया है। यही बात गृह मंत्रालय ने भी कही है। विधेयक में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसका इस्तेमाल किसी को निशाना बनाने के लिए किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि जिन संगठनों को वास्तव में चिंता है, उन्हें आशंकाएं पैदा करने के बजाय केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ बातचीत करनी चाहिए।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में