नई दिल्ली। भारतीय रेल ने त्योहारों को देखते हुए 25 ट्रेनों को स्पेशल चलाने की घोषणा की है। जिसमें ज्यादातर ट्रेन दिल्ली से बिहार के रूट की है। ज्ञात हो की उत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसमें से 13 ट्रेन दिल्ली से चलेंगी। बताया जा रहा है कि त्योहार स्पेशल ट्रेन नवंबर के अंत तक चलेगी । त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियों के अलावा आनंद विहार, निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली स्टेशन पर कुछ अनारक्षित रैक भी रखे गए हैं।
ये भी पढ़े –मृत व्यक्ति की श्मशान में लौटी सांसे ,आस पास मची हलचल
कौन कौन सी है प्रमुख ट्रेन : घोषित रेलगाड़ियों में दिल्ली जं. से दरभंगा, नई दिल्ली से बरौनी, दिल्ली जं. से मुजफ्फरपुर, आनंद विहार-पटना-आनंद विहार, आनंद विहार-गया-आनंद विहार, आनंद विहार-गोरखपुर-आनंद विहार, आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार, आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार, अहमदाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला, मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर, हजरत निजामुद्दीन-लखनऊ-हजरत निजामुद्दीन के बीच प्रमुख ट्रेन हैं।बताया जा रहा है की इन सभी ट्रेनों की जानकारी एप्प के माध्यम से भी मिलेगी।
वेब डेस्क IBC24