श्रीनगर में विस्थापित कश्मीरी पंडित परिवार पर बनी फिल्म दिखाई गयी

श्रीनगर में विस्थापित कश्मीरी पंडित परिवार पर बनी फिल्म दिखाई गयी

श्रीनगर में विस्थापित कश्मीरी पंडित परिवार पर बनी फिल्म दिखाई गयी
Modified Date: March 22, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: March 22, 2026 8:48 pm IST

श्रीनगर, 22 मार्च (भाषा) विस्थापित कश्मीरी पंडित परिवार के जीवन पर आधारित फिल्म ‘बट्ट कोच’ को रविवार को यहां एकमात्र मल्टीप्लेक्स में दिखाए गया और दर्शकों ने इसे खूब सराहा।

फिल्म को युवा कश्मीरी पंडित फिल्म निर्माता सिद्धार्थ कौल और अंकित वली ने लिखा व निर्देशित किया है।

यह फिल्म जम्मू में रह रहे एक विस्थापित कश्मीरी पंडित परिवार के जीवन को दर्शाती है, जो भूलने की समस्या से पीड़ित एक बुजुर्ग व्यक्ति और कश्मीर में अपने पैतृक घर लौटने की उनकी यात्रा पर केंद्रित है।

फिल्म की स्क्रीनिंग में श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लबरू भी उपस्थित थे।

लबरू ने पत्रकारों से बात करते हुए युवा फिल्म निर्माताओं के प्रयासों की सराहना की और शहर में फिल्म की स्क्रीनिंग का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, “हमें बेहद खुशी है कि कश्मीर के दो युवा निर्देशक सिद्धार्थ और अंकित ने श्रीनगर पर आधारित फिल्म बनाई है। फिल्म का नाम ‘बट्ट कोच’ है। कहानी श्रीनगर में घटित होती है और एक परिवार की भावुक गाथा बयां करती है।”

लबरू ने कहा, “यह हम सभी के लिए बेहद खुशी का क्षण है कि फिल्म श्रीनगर में बनी, श्रीनगर पर आधारित है और हम इसे श्रीनगर में इतने बड़े दर्शकों के सामने दिखा पा रहे हैं।”

फिल्म निर्देशक कौल ने बताया कि कहानी कश्मीरी पंडित परिवार की मातृभूमि के प्रति तड़प और उनके गहरे भावनात्मक बंधन के बारे में है।

उन्होंने बताया, “वह (बुजुर्ग व्यक्ति) कश्मीर लौटने के लिए व्याकुल हैं। कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या वह लौट पाएंगे या नहीं और अगर लौटते हैं, तो वहां पहुंचने पर उन्हें किन अनुभवों का सामना करना पड़ेगा।”

कौल ने कहा कि अपनी मातृभूमि लौटना संपूर्ण कश्मीरी पंडित समुदाय की हार्दिक और सामूहिक इच्छा है।

कौल ने कहा कि फिल्म में भाईचारे का संदेश भी निहित है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में