कांग्रेस सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना पर एफआईआर दर्ज

कांग्रेस सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना पर एफआईआर दर्ज

कांग्रेस सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना पर एफआईआर दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: September 26, 2018 1:53 pm IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना के खिलाफ लखनऊ में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

 

इस बारे में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद ने कहा कि ‘दिव्या का ट्वीट अपमानजनक था. इसके आगे उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री का पद हमारे देश की संप्रभुता और गणराज्य का द्योतक है. स्पंदना का ट्वीट हमारे देश का अपमान है। जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 

 

दरअसल, कांग्रेस की पूर्व सांसद और कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने राफेल डील के मामले में पीएम मोदी पर निशाना साधा था.  गौरतलब है कि कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना पहले भी इस तरह के ट्वीट करती रही है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में