सीबीएफसी के आदेश का उल्लंघन करने पर ‘मॉलीवुड टाइम्स’ के निर्माता, वितरक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सीबीएफसी के आदेश का उल्लंघन करने पर ‘मॉलीवुड टाइम्स’ के निर्माता, वितरक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
तिरुवनंतपुरम, 18 जून (भाषा) केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा हटाए गए दृष्य और संवाद दिखाने के आरोप में ‘मॉलीवुड टाइम्स’ फिल्म के निर्माता, निर्देशक और वितरक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि थिरुवल्लम पुलिस ने यह मामला बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले सीबीएफसी के क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से मिली शिकायत के आधार पर दर्ज किया।
मामला फिल्म ‘मॉलीवुड टाइम्स’ के निर्माता, निर्देशक, वितरक, डिजिटल सिनेमा कंटेंट सेवा प्रदाताओं और उन थिएटर मालिकों के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिन्होंने इस फिल्म को दिखाया।
अभिनेता नसलन अभिनीत यह फिल्म पांच जून को रिलीज हुई थी।
प्राथमिकी के अनुसार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को यू/ए 16+ प्रमाणपत्र दिया था, लेकिन साथ ही कुछ दृश्यों और आपत्तिजनक संवादों को हटाने का निर्देश भी दिया था। आरोप है कि वे दृश्य और संवाद नहीं हटाए गए।
भाषा जोहेब संतोष
संतोष

Facebook


