अनंतनाग के विधायक की पत्नी, बेटे के खिलाफ सरकारी अस्पताल को बंद करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
अनंतनाग के विधायक की पत्नी, बेटे के खिलाफ सरकारी अस्पताल को बंद करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
श्रीनगर, छह मई (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग के विधायक पीरजादा मोहम्मद सैयद की पत्नी और बेटे के खिलाफ सरकारी अस्पताल को बंद करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के अचबल थाने में सैयद की पत्नी और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इन दोनों आरोपियों ने जिले के दमहाल खोसिपोरा इलाके में एक स्वास्थ्य केंद्र को कथित तौर पर ताला लगाकर बंद कर दिया था।
यह अस्पताल विधायक के परिवार के कथित अधिकार वाली इमारत में संचालित हो रहा है और इसे 2008 में एक प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के मकसद से उपलब्ध कराया गया था।
हालांकि, परिवार का दावा है कि इस साल की शुरुआत में विधायक ने अनंतनाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य केंद्र को स्थानांतरित करने की मांग की थी, जिसमें दावा किया गया था कि इमारत जर्जर हालत में है।
भाषा यासिर वैभव
वैभव

Facebook


