दिल्ली के राजौरी गार्डन में कपड़ों के शोरूम में आग लगी
दिल्ली के राजौरी गार्डन में कपड़ों के शोरूम में आग लगी
नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन मार्केट में रविवार दोपहर कपड़ों के एक शोरूम में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना अपराह्न 3:55 बजे मिली। उन्होंने बताया कि आग मुख्य बाजार इलाके में मौजूद एक इमारत की पहली मंजिल पर लगी, जहां लगभग 300 वर्ग गज में फैला कपड़ों का शोरूम है।
अधिकारियों ने बताया कि आग पर शाम लगभग 4:20 बजे काबू पा लिया गया।
भाषा
शुभम देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


