रालोद प्रमुख जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
रालोद प्रमुख जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्री एवं राजग के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने समाधान और नीतिगत मामलों पर रचनात्मक रूप से सोचने और सुशासन के लिए ‘‘जन भागीदारी’’ से होने वाले सकारात्मक प्रभावों पर जोर दिया।
सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की और कौशल प्रतियोगिताओं, परिणाम-आधारित वित्तपोषण से लेकर कृषि तक कई मुद्दों पर उनके मार्गदर्शन से लाभ उठाया।’’
कौशल विकास और शिक्षा राज्य मंत्री की प्रधानमंत्री के साथ यह बैठक मोदी मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच हुई।
रालोद, जिसके दो लोकसभा सदस्य हैं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक ताकत है।
भाषा सुभाष रवि कांत

Facebook


