बेंगलुरु के निजी अस्पताल में लगी आग, 14 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

बेंगलुरु के निजी अस्पताल में लगी आग, 14 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

बेंगलुरु के निजी अस्पताल में लगी आग, 14 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
Modified Date: May 27, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: May 27, 2026 5:03 pm IST

बेंगलुरु, 27 मई (भाषा) बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में बुधवार तड़के आग लगने के बाद गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कुछ मरीजों समेत 14 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, किसी भी मरीज या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सिंगापोरा के एमएस पाल्या मार्ग स्थित अवेक्षा अस्पताल में तड़के करीब तीन बजकर 15 मिनट पर हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आशंका है कि आग ‘बेसमेंट डक्ट’ में बिजली के एक तार से शुरू हुई और आग से इमारत में घना धुआं फैल गया।

उन्होंने बताया कि बाहर निकाले गए मरीजों को पास के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, विद्यारण्यपुरा थाने के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में