दिल्ली के शहजादा बाग में प्लास्टिक बैग फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के शहजादा बाग में प्लास्टिक बैग फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के शहजादा बाग में प्लास्टिक बैग फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: February 16, 2026 / 02:32 pm IST
Published Date: February 16, 2026 2:32 pm IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) दिल्ली के शहजादा बाग स्थित प्लास्टिक बैग निर्माण करने वाली एक फैक्टरी में सोमवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न 11:37 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है तथा दमकलकर्मी अब भी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘आग बुझाने का अभियान अब भी जारी है। यदि आवश्यकता हुई तो और गाड़ियां भेजी जाएंगी।’

स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग से निकलता धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल पैदा हो गया।

डीएफएस अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा प्रचेता नोमान

नोमान

नोमान


लेखक के बारे में