कोझिकोड में जूते-चप्पल के कारखाने में भीषण आग, भारी नुकसान

Ads

कोझिकोड में जूते-चप्पल के कारखाने में भीषण आग, भारी नुकसान

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 11:17 AM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 11:17 AM IST

कोझिकोड (केरल), 31 जुलाई (भाषा) केरल के कोझिकोड स्थित पय्यानक्कल में शुक्रवार तड़के जूते-चप्पल के एक कारखाने में भीषण आग लग गई। अग्निशमन और बचाव सेवा अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में मशीनरी, बिजली के उपकरण और कच्चा माल जलकर खाक हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, पय्यानाक्कल स्थित ‘जैसल रबर इंडस्ट्रीज’ में तड़के करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इस कारखाना में आयातित रबर के दानों और अन्य रबर सामग्रियों का उपयोग करके जूते-चप्पल बनाए जाते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मीनचंदा दमकल केंद्र की एक टीम सहायक दमकल अधिकारी शहाबुद्दीन ई. के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पा लिया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग में एक 40 एचपी की मिक्सर मोटर, एक इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड, कई अन्य मोटर, छत का एक हिस्सा और जूते-चप्पल बनाने की सामग्री नष्ट हो गई।

अधिकारियों ने आशंका जताई है कि आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट हो सकता है। दुर्घटना में हुए कुल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

भाषा खारी रंजन

रंजन