Sahana System Ltd Bonus Share: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 596% रिटर्न के बाद 5:1 बोनस शेयर का ऐलान, रिकॉर्ड डेट आज… कहीं मौका हाथ से न निकल जाए!

Ads

Sahana System Ltd Bonus Share: आज Sahana System Limited के शेयर एक्स-बोनस के रूप में कारोबार कर रहा है। कंपनी ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। इस शेयर ने पिछले 3 सालों में निवेशकों को 596% का शानदार रिटर्न दिया है। बोनस अपडेट के चलते आज कंपनी के शेयर पर निवेशकों की खास नजर बनी हुई है।

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 11:59 AM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 12:07 PM IST

(Sahana System Ltd Bonus Share/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • Sahana System आज एक्स-बोनस स्टॉक के रूप में ट्रेड कर रहा है।
  • निवेशकों को 5 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर।
  • 3 साल में शेयर ने दिया करीब 596% रिटर्न।

नई दिल्ली: Sahana System Ltd Bonus Share: आज Sahana System Limited के शेयर निवेशकों के बीच काफी चर्चा में है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को एक्स-बोनस स्टॉक (Sahana System Ltd Bonus Share) के तौर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने 5:1 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि योग्य निवेशकों को हर 5 शेयर पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा। बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 31 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस खबर के बाद शेयर में बाजार खुलते ही जोरदार तेजी देखने को मिली और इसमें 13% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली है।

पहली बार दे रही है बोनस शेयर का तोहफा

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि बोर्ड ने निवेशकों को बोनस शेयर (Sahana System Ltd Bonus Share) देने की मंजूरी दी है। यह Sahana System का पहला बोनस इश्यू है। रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास कंपनी के 5 शेयर होंगे उन्हें ही 1 नया शेयर बोनस के रूप में मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था, जिसमें पात्र निवेशकों को हर शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयर ने लंबी अवधि में दिया शानदार रिटर्न

Sahana System के शेयर का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में काफी अच्छा रहा है। गुरुवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.54% की बढ़त के साथ 940.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में शेयर करीब 27% चढ़ चुका है। जबकि छह महीने में इसमें 37% की तेजी आई है। हालांकि, पिछले एक साल में निवेशकों को करीब 9.69% का नुकसान भी उठाना पड़ा है। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,091.67 रुपये और निचला स्तर 570.83 रुपये रहा है।

3 साल में निवेशकों को मिला जोरदार मुनाफा

लंबी अवधि में Sahana System ने निवेशकों को शानदार (Sahana System Ltd Bonus Share) रिटर्न दिया है। पिछले तीन साल में कंपनी के शेयर में करीब 596% की तेजी आई है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 351 करोड़ रुपये है। जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 57.31% और पब्लिक शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 42.69% है। बोनस शेयर के ऐलान के बाद अब निवेशकों की नजर कंपनी के आगे के प्रदर्शन पर बनी हुई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Sahana System Limited ने कितना बोनस शेयर देने का ऐलान किया है?

कंपनी ने 5:1 बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है। यानी हर 5 शेयर पर निवेशकों को 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा।

Sahana System के बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट क्या है?

बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 31 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय की है।

Sahana System के शेयर ने कितने समय में कितना रिटर्न दिया है?

कंपनी के शेयर ने पिछले 3 साल में करीब 596% का रिटर्न दिया है।

क्या Sahana System पहली बार बोनस शेयर दे रही है?

हां, कंपनी पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दे रही है।