मध्य दिल्ली में फर्नीचर बाजार में लगी आग, कोई घायल नहीं

मध्य दिल्ली में फर्नीचर बाजार में लगी आग, कोई घायल नहीं

मध्य दिल्ली में फर्नीचर बाजार में लगी आग, कोई घायल नहीं
Modified Date: September 21, 2024 / 10:28 am IST
Published Date: September 21, 2024 10:28 am IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) मध्य दिल्ली में नबी करीम के एक फर्नीचर बाजार में शनिवार तड़के आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजकर 20 मिनट पर फर्नीचर बाजार में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल के लिए भेजा गया। आग पर काबू पाने में चार घंटे लगे।

अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन फर्नीचर और लकड़ी के अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में