कोलकाता के बीबीडी बाग स्थित गोदामों में लगी भीषण आग

कोलकाता के बीबीडी बाग स्थित गोदामों में लगी भीषण आग

कोलकाता के बीबीडी बाग स्थित गोदामों में लगी भीषण आग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: July 7, 2021 2:46 am IST

कोलकाता, सात जुलाई (भाषा) कोलकाता के बीबीडी बाग की एक पुरानी इमारत में स्थित गोदामों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आखिरी रिपोर्ट मिलने तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्ट्रैंड रोड स्थित एक इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर स्थित गोदामों में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगी। घटनास्थल पर दमकल की 16 गाड़ियों को भेजा गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। गोदामों में रबर रखा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह भीषण आग है और गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग पर काबू पाने में मुश्किल आ रही है। हमारे अधिकारी इस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में